Advertisement

बोड़िया दक्षिणी पंचायत में लहराया तिरंगा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के ग्राम पंचायत बोड़िया दक्षिणी में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में पंचायत के मुखिया, पूर्व मुखिया, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जनों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार बीते 12 अगस्त को बोड़िया दक्षिणी पंचायत के कथारा हाई स्कूल के प्रांगण से पंचायत के मुखिया तरुलता देवी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया, जो कथारा दो नंबर होते हुए कथारा मुख्य चौक मार्ग से ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत बोड़िया दक्षिणी की मुखिया तरुलता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य बैजू कुमार, उप मुखिया नेमचंद यादव, वार्ड सदस्य बैरिष्ठर सिंह, सीसीएल सीकेएस के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार, आदि।

रहिवासी इस्लाम कुरैशी, कथारा हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, विद्यालय के शिक्षक, आंगनबाड़ी की सेविका एवं ग्राम पंचायत बोड़िया दक्षिणी के ग्रामीण रहिवासी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *