Advertisement

महिलाओं ने निकाला तिरंगा यात्रा, मनाया सावन महोत्सव

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 नावाखली दुर्गा मंदिर से 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा भाजपा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली।

इस अवसर पर सभी महिलाएं हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नावाख़ली दुर्गा मंदिर से निकलकर पुराना बीडीओ ऑफिस (Old BDO Office) तक गई। उसके पश्चात वापस दुर्गा मंदिर प्रांगण वापस आई। यहां उपस्थित महिलाओं ने यहां सावन महोत्सव मनाई। सावन महोत्सव पर सभी महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन की।

अर्चना सिंह ने सभी महिलाओं को चूड़ी और बिंदी बांटी। मौके पर अर्चना सिंह ने कहा कि हमारे देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए है। केंद्र सरकार (Central Government) के आह्वान पर आजादी का 75वां महोत्सव मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस आजादी के दिवस को इस बार धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हर नागरिक को जागरूकता दिखानी होगी और अपने घरों में तिरंगे लगाने होंगे।

मौके पर निप्पू, मुस्कान कुमारी, विद्या चंद्रवंशी, सुनीता देवी, मंजू देवी, बेबी देवी, रेखा देवी, शशि देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, सुगिया देवी, गुरुवारी देवी, नानीका देवी, सुनीता देवी, डोली देवी, राजकुमारी देवी, सोनी देवी, पिंकी देवी, सोना देवी, रेनू देवी, सीमा देवी, गायत्री देवी, सुधा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *