Advertisement

आजादी का गौरव पदायात्रा रैली पूरे देश को जोड़ने का काम करेगी-सांसद

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। सांसद गीता कोड़ा ने 12 अगस्त को साक्षात्कार देते हुए बताया कि आहूत आजादी की गौरव यात्रा रैली स्वाभाविक रूप से देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए निकाली जा रही है। यह रैली पूरे भारत देश को जोड़ने का काम करेगी।

सांसद कोड़ा के अनुसार भारत देश की आजादी कितने मुश्किलों एवं कठिन संघर्ष से प्राप्त हुई है। इस आजादी को बनाए रखने हेतु गौरव यात्रा रैली उन स्थानों से खासतौर से निकाली जाएगी। जहां झारखंड के क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए हँसते हँसते अपनी कुर्बानी दी है।

उन्होंने बताया कि आहूत रैली पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा, सेरेंगसिया होते हुए निकलेगी। जिसमें ग्रामीणों को मुख्य रूप से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौरव यात्रा देश के करोड़ो मजदूर, किसान भाइयों के लिए आन, बान और शान का प्रतीक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *