आगामी 13 अगस्त को तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकालने का लिया गया निर्णय
अमृत महोत्सव देश मना रही है इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा-अयुब खान
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। अजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लातेहार जिला के हद मद चंदवा प्रकब के कामता पंचायत में चलाने को लेकर 10 अगस्त को पंचायत समिति सदस्य अयुब खान की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय में बैठक की गई। बैठक में अगामी 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराने को लेकर पंचायत में जागरूकता अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि अजादी का अमृत महोत्सव पुरा देश मना रही है। इसके तहत नौ अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को घर घर तक व्यापक स्तर पर पहुंचाने की आवश्यकता है।
पंचायत के मुखिया नरेश भगत ने कहा कि इस अभियान को पंचायत में भी गति दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जिस तरीके से पंचायत में सफलतापूर्वक मनाया गया। इसी प्रकार इस अभियान को पुरा करना है। इसमे सबकी भुमिका होनी चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होने की जरूरत है।
बैठक में पंचायत सचिवालय से 13 अगस्त को समय 11 बजे गांव गांव तक तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, पंचायत सेवक मुकेश भगत, आदि।
वार्ड सदस्य जमरूल खान, उप मुखिया सुमन उरांव, अफसाना बीवी, सुषमा मिंज, सावन परहैया, गौरी देवी, सुमंत देवी, कृपा गंझु, तेज पन्ना, शाहबान खान, देव कुमार, जहांगीर खान, सुरेन्द्र साव, शंकर साव समेत दर्जनों रहिवासी शामिल थे।
![]()












Leave a Reply