Advertisement

चेंबूरवासियों के लिए सफल ग्रुप का मुफ्त एंबुलेंस

मुंबई। हाल ही में चेंबूरवासियों की सुविधाओं के लिए सफल ग्रुप द्वारा उपहार के रूप में मुफ्त एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की गई है। इस एंबुलेंस का ग्रुप के चेयरमैन संजय असरानी द्वारा विधिवत पूजा करने के बाद चेंबूर कैंप, एमएस बिल्डिंग नंबर 15 स्थित श्री साईनाथ शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट में रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सफल ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन संजय असरानी और वरूण असरानी ने हाल के दिनों में विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

 

चेंबूर फेस्टिवल और पांजरापोल स्थित शिवाजी महाराज चौक की सुशोभीकरण में सफल ग्रुप का बड़ा योगदान रहा है। चेंबूर परिसर में सफल ग्रुप के असरानी बंधुओं के कार्यों की चर्चा हर तरफ हो रही है। मौजूदा समय में असरानी बंधुओं ने करीब सात लाख की लागत से नया एंबुलेंस चेंबूर की जनता की सेवा में उपलब्ध कराया है। जरूरतमंद लोग 7666699400 या 98197447480 पर संपर्क कर मुफ्त सेवा लाभ उठा सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *