Advertisement

महिलाओं ने सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट आई टाइप कॉलोनी में 9 अगस्त को स्थानीय महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया। सावन महोत्सव में उपस्थित महिलाओं ने जहां नृत्य एवं संगीत का माहौल जमा कर मनोरंजन किया। वही केक काटकर एक दूसरों को खिलाकर मुंह मीठा कराया।

इस बारे में पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा ने बताया कि सावन महोत्सव मनाने का उद्देश्य यह है कि हम सभी महिलाएं एक दूसरों के और भी नजदीक आए। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में जो लोग एक दूसरे से दूरी बनाते जा रहे हैं उसे समाप्त कर अपनत्व का माहौल बनाएं।

रमा देवी ने बताया कि सावन महोत्सव में शामिल होकर एक दुसरे से विचार विमर्श करना चाहिए। जिससे हमे एक दुसरे के बारे में जानकारियां मिलती है। रानी सहाय ने कहा कि हम सभी महिलाएं अपनी प्रतिभा भी दिखाती हैं और हमें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

इस मौके पर सुनीता सिन्हा, रीता देवी, पूनम सिन्हा, नंदा सिन्हा, रीना देवी, मीना देवी, शीला देवी, उषा गुप्ता, ममता सिन्हा, बिभा सिन्हा, पम्मी अंबस्ठ, शालिनी सिन्हा, सुजाता प्रसाद, सुप्रिया सिन्हा, नीलानी सिन्हा, जया सिन्हा, ज्योति देवी, पूजा देवी, रूपा सिंह, प्रियंका सिन्हा, मीना देवी, अनीता सिन्हा सहित अन्य दर्जनों महिलाऐं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *