ताजिए का जुलूस निकाल लाठी, भाला, गंडासे आदि का किया गया प्रदर्शन
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार थाना के हद में दर्जनों मुस्लिम बाहुल ग्रामीण क्षेत्रों में 9 अगस्त को मुहर्रम का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। अंगवाली, पिछरी, चलकरी, खेतको आदि गांव के मुस्लिम धर्मवलंबीयों ने हल्की वर्षा के चलते दोपहर को ताजिया के साथ जुलूस निकालकर लाठी, भाला, गंडासे आदि कई अस्त्रों का आकर्षक प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना के हद में चलकरी गांव के विभिन्न मुहल्ले में मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में ले जाया गया। यहां प्रतिनिधि बतौर स्थानीय मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंसस इंद्रजीत मंडल, सदर वाजिद अंसारी, सचिव हैदर अली, अशोक मंडल, बाल गोविंद ठाकुर, बेबी नायक सहित प्रशासन एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।

अंगवाली के मस्जिद परिसर से दिन के ग्यारह बजे ताजिया के साथ जुलूस निकली गयी, जो स्थानीय मंडपवारी चौक पर एक घण्टे तक रखकर युवकों ने अस्त्र, शस्त्र का रोचक खेल प्रस्तुत किया।
यहां काफी संख्या में सभी समुदाय के अमन पसंद स्त्री, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग, युवक, युवतियां मौजूद थे। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, सदर जमीरुद्दीन अंसारी, पेटरवार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार अपनी तीन सदस्यीय पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply