Advertisement

तीन प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को विधायक ने दिया राहत कोष की राशि

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरीडीह)। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह के प्रयास से प्रखंड के तीन मृतक प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत मुआवजा सहायता राशि दिया गया।
बताते चलें कि पिछले दिनों मुम्बई में बगोदर ब्लॉक के मेसोंधा (धरगुल्ली) के प्रवासी मजदूर मालदेव यादव का निधन हो गया था।

मृतक के परिवार में अब उसकी विधवा पत्नी और विधवा मां है। मुख्यमंत्री (Chief Minister) राहत कोष की राशि 9 अगस्त को मृतक प्रवासी मजदूर मालदेव यादव की पत्नी पार्वती कुमारी को विधायक विनोद कुमार सिंह (MLA Vinod Kumar Singh) की उपस्थिति में दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

बताया जाता है कि बगोदर प्रखंड के हीं घंघरी (धरगुल्ली) के प्रवासी मजदूर लक्ष्मण यादव का बीते दिनों बंगलोर में निधन हो गया था। मृतक की पत्नी फुलवा देवी को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपया का चेक प्रदान किया गया।

इससे पूर्व बगोदर प्रखंड के हद में बेको कुम्हार टोला के प्रवासी मजदूर ईश्वर पंडित की गुजरात मे मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी को भी मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत दो दिन पहले एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया था। बगोदर भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह की अनुशंसा के आलोक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आश्रितों के आवेदन पर उक्त स्वीकृति दी थी।

मौके पर भाकपा माले बगोदर प्रखंड सचिव पवन महतो, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, पुरन कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव, पूर्व मुखिया प्रकाश मंडल, रणधीर कुमार, गोविन्द सिंह, जानकी यादव समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *