Advertisement

सौहार्द पुर्ण मुहरर्म में दिखा देश भक्ति का जुनून

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों एवं इमामबाड़े में 9 अगस्त को मुहर्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मुहर्रम की दसवीं में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी जुलूस में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए मुहर्रम की शुभकामना दी।

इस अवसर पर यहां उपस्थित गणमान्य रहिवासियों ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार हमें आपसी भाईचारा और शांति पूर्वक एक दूसरे के साथ रहने तथा सह अस्तित्व की भावना विकसित करने में मार्गदर्शक है। यह त्याग और बलिदान का त्योहार है। मुहर्रम में दोनों समुदाय के युवक तरह-तरह के करतब दिखाए और लाठी खेल का प्रदर्शन किया।

वहीं शाम को मुहर्रम का जुलूस विभिन्न कर्बला मैदान में पहुंची जहां फातिया पढ़ते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। बताते चले कि इमाम हुसैन के शहादत में मनाया जाने वाला पर्व मुहर्रम पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुबह अखाड़ा निकाला गया। खिलाड़ियों ने गर्मजोशी के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया।

इस दौरान युवाओं में खासा देश भक्ति का जलवा दिखा। दर्जनों युवाओं ने तिरंगा झंडा को लेकर अपना कर्तव्य दिखाया। कई इलाकों में ताजिया का जुलूस भी निकला, जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। अलग-अलग हिस्से से खिलाड़ियों की टोली निकली और डंके की आवाज के बीच कई जुनून भरे खेल को दिखाया।

जानकारी के अनुसार बगोदर सहित अन्य अखाड़ो में शामिल रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी नीतिश कुमार, प्रखंड प्रमुुख आशा राज, मुखिया प्रमिला देवी, बेेको पश्चिमी पंचायत की मुखिया मुनेजा खातुन, पंंसस पति इस्तियाक अंसारी, सिकंदर अली सहित काफी संंख्या मे स्थानीय रहिवासी मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *