Advertisement

विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन का किया उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां में एक्सरे मशीन का उद्घघाटन स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahato) ने किया। विधायक ने उक्त स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल हॉस्पिटल बनाने की बात कही।

जानकारी के अनुसार दस साल से बंद पड़े एक्सरे मशीन का उद्घघाटन गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गोमिया स्वास्थ्य केंद्र में 8 अगस्त को किया। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इच्छा शक्ति की कमी थी, जिसके कारण व्यवस्था रहने के बावजूद मशीन बंद पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि उक्त एक्सरे मशीन के चालू हो जाने से मरीजों को बहुत हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस हॉस्पीटल में डॉक्टरो की कमी है। इस बात को वे कई बार विधानसभा में उठा चुके हैं। यह हास्पीटल मात्र दो डॉक्टर पर चल रही है। दलगत भावना से ऊपर उठकर स्वास्थ्य कार्यों में सहयोग करने की जरूरत है।

कोविड के दौरान वेंटीलेटर बक्से मे बंद पड़े थे। पहल कर चालू करवाया गया और करीब 200 लोगो की जान बचाई जा सकी। विधायक ने आयुष्मान पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने गोमियां हॉस्पिटल को आने वाले समय में मॉडल हॉस्पिटल बनाने की बात कही। इसके लिए सर्वे का कार्य चालू है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग देने की बात कही।

मौके पर ससबेडा पूर्वी के अंशु कुमारी, खंभरा मुखिया बंटी उरांव, साड़म पूर्वी मुखिया अनार कली, सियारी मुखिया रामवृक्ष मुर्मू , गोमियां मुखिया बलराम रजक, हजारी मुखिया तारामणि भोक्ता, पलिहारी पंसस सुशीला देवी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, पलिहारी मुखिया सपना कुमारी, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, संदीप स्वर्णकार, किशोर नायक सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *