ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के शिवालय में सावन के आखिरी सोमवारी 8 अगस्त को सुबह से शाम तक भक्तजनों का तांता नजर आया। इस अवसर पर यहां के सभी शिवालय को सजा कर तैयार कर दिया गया था।
जानकारी के अनुसार अंतिम सोमवारी को सुबह से ही लोग शिवालयों में जलाभिषेक, फूल, बेलपत्र चढ़ाते नजर आएं। वही तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में भी सुबह से आसपास के रहिवासी श्रद्धालू भगवान के भक्ति में लीन नजर आए।
संध्या में श्रृंगार आरती के समय देर रात तक भक्तगण भजन कीर्तन कर भगवान के ध्यान में लगे नजर आएं। पहाड़ी शिव मंदिर के पुजारी राजीव पांडेय के अनुसार सावन के प्रत्येक सोमवारी में लोग यहां देर रात तक सिंगार पूजा के बाद भजन कीर्तन करते हैं।

माना जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान से जो मनोकामना करता है वह जरूर पूर्ण होता है। इसलिए लोग पहाड़ी शिव मंदिर जरूर आते हैं। पूजा के बाद सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण किए।
इस दौरान रानी सहाय, सुनीता सिन्हा, पूनम सिन्हा, रीना सिन्हा, मधु कुमारी, शालिनी सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता देवी, मनीषा सिन्हा, मोनिका सिन्हा, पम्मी कुमारी, श्रुति कुमारी, शैली कुमारी, बिन्नी सिन्हा, पार्थ सिन्हा, गोलू कुमार, अनिकेत नंदन, उदय सिंह, सुजय सिंह, रीतेश सिंह, मुकेश कुमार, राम कृष्ण गुप्ता सहित कई भक्तगण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply