Advertisement

महिला मोर्चा द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा फुसरो मंडल महिला मोर्चा की ओर से 7 अगस्त को बोकारो जिला के हद में खास ढोरी में सावन मिलन समारोह सह सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सावन की हरियाली की तरह स्वयं सज धज कर झारखंड की महिलाओं को सावन की हरियाली का संदेश देने के साथ-साथ सभी के जीवन में हरियाली होने की कामना की।

साथ ही यहां पर महिलाओं ने सावन के गीत भी गाये। मौके पर भाजपा बोकारो महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरजा देवी ने कहा कि सावन महीना पवित्र माह के रूप में जाना जाता है। हरियाली और प्राकृतिक हो या भगवान शिवजी को याद करने की बात हो। सावन महीने में खेती-बाड़ी का हो या फिर प्रकृति की पूजा पाठ हो।

संचालन महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधा देवी ने किया। मौके पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री सिंधु देवी, अनिता देवी, रेखा देवी, शशि देवी, पुतुल देवी, बेवी देवी सहित दर्जनों महिला उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *