Advertisement

हरे रामा-हरे कृष्णा के उदघोष से गूंजा घुटियाटांड

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद क्षेत्र फुसरो के वार्ड क्रमांक 17 घुटियाटांड बस्ती शिव मंदिर प्रांगण में मंदिर कमेटी की ओर से 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड किर्तन का आयोजन पंडित हीरालाल शास्त्री व बाल्मीकि पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ किया।

हरि कीर्तन के मुख्य यजमान डेगलाल महतो व उनकी पत्नी बेबी देवी थे। इस दौरान हरे राम-हरे कृष्ण के गगनभेदी उदघोष से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा। अंखड कीर्तन में ढोरी बस्ती, बालु बैंकर, अंबेडकर कॉलोनी, करगली बाजार, अमलो आदि स्थानो से कीर्तन मंडली शामिल हुए।

यहां कीर्तन मंडली के जवाहर चंदा, रोहित चौधरी, झलन सिंह सहित अन्य मंडलियो के गायको ने अपने- अपने भजनो से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में दर्जनों श्रद्धालु भक्तों ने हिस्सा लिया। तत्पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार 6 अगस्त को प्रारंभ अखंड हरि कीर्तन का यह कार्यक्रम‎ 7 अगस्त को 12.15 बजे संपन्न होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह वरीय भाजपा नेता बिनोद महतो, राम प्रसाद महतो, कृष्ण नारायण महतो, बैजनाथ महतो, सतीश महतो, फलेन्द्र महतो, श्याम सुंदर महतो, आदि।

लक्ष्मण महतो, लालचंद सिंह, भरत सिंह, गणेश सिंह, सुरेश राम, नागेश्वर भारती, बिदा भारती, प्रमोद भारती आदि का योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रुप से बीएमएस नेता संत सिंह, वार्ड पार्षद रामचंद्र महतो, गुप्तेश्वर सिंह आदि सहित दर्जनो श्रद्धालूगण मौजूद हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *