ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। जबरक राज्य परियोजना निदेशक के दिशा निर्देश पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार मध्य विद्यालय बालिका में बीते 30 जुलाई को ट्रेनिग नीड एनलाइसिस (TND) का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं को स्मार्टफोन (Smartphone) के माध्यम से बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राओं को विषय वार की पढ़ाई किस तरह से पढ़ाया व लिखाया जाय।
पंकज कुमार और संजय कुमार डाटा इंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षकों व शिक्षिकाओं को जानकारी विषय वार दिया गया। इस ट्रेनिग (Training) में लगभग क्षेत्र के 150 शिक्षक एवं शिक्षिका भाग लेकर जानकारी प्राप्त कर रहें हैं।
यहां विद्यालय के प्राचार्य भगीरथ प्रसाद, राजेश कुमार राजू, अनिल कुमार, सरयु कुमार महतो, ममता रानी खत्री, शीला कुमारी, मो इंतिख़ाब, गुलाब यादव सहित कई शिक्षकगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply