Advertisement

अपर लोक अभियोजक की सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/ममता सिन्हा/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अपर लोक अभियोजक (सरकारी वकील) संजय कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर 31 जुलाई को न्यायालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने की।

समारोह में उपस्थित गणमान्य जनों ने अपर लोक अभियोजक सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया तथा भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर बोलते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीष वन राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि संजय सिंह एक मंझे हुए अधिवक्ता ही नहीं, बल्कि समाज के प्रबुद्ध जनों के प्रिय भी थे।

इनकी कमी हम सबों को खलेगी। आशा है कि सिंह सेवानिवृत होने के बाद भी हम सबों के संपर्क में रहेंगे। एडीजे द्वितीय अनिल कुमार ने कहा कि यह समारोह विदाई एवं सम्मान का अद्भुत सम्मिश्रण है। उन्होंने कहा कि इन की कार्यशैली सरल होता था।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने इनके कार्यकाल को अधिवक्ताओ के लिए प्रेरणा श्रोत बताया। बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सतीश चंद्र झा ने सिंह को एक नेकदिल इंसान कहा।

मौके पर एसडीजेएम दीपक कुमार गुप्ता (SDJM Deepak Kumar Gupta), अतिरिक्त परिवार न्यायालय राजीव रंजन, एसीजेएम विश्वास गोस्वामी, सहायक लोक अभियोजक आशीष तिवारी, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश चौहान ने भी अपर लोक अभियोजक सिंह को कानून का बारीक ज्ञाता कहा।

साथ हीं वक्ताओं ने कहा कि सिंह ने यहीं से अपना कार्य आरंभ किया और यहीं से सेवानिवृत हो रहे हैं। यह स्वयं में बहुत बड़ी उपलब्धि है। मौके पर सिंह की धर्म पत्नी सहित व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के दंडधिकारी श्वेता, साक्षी, टोपनो, गोमियां अंचल पुलिस निरीक्षक आशीष खाखा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *