Advertisement

नगर परिषद ने दिया सफाईकर्मियों का बकाया वेतन

जून तक अपडेट किया गया वेतन भुगतान

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो नगर परिषद ने लंबे इंतजार के बाद अपने सफाई कर्मियों का वेतन देने का कार्य किया। इसके साथ हीं नप फुसरो के सभी सफाई कर्मचारियों का जून माह तक का वेतन अपडेट कर दिया गया।

ज्ञात हो कि, बीते 28 जुलाई को सफाईकर्मी विनोद राम अपने 2 वर्षीय पुत्री किरण के साथ नगर परिषद कार्यालय के समक्ष आकर खूब आप बीती सुनाई थी। विनोद राम ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष रोते हुए अपनी माली हालत सुनाई थी।

कहा था कि हमलोगों का पिछले 6 महीने का वेतन भुगतान नगर परिषद के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जब कार्यपालक अधिकारी को तनख्वाह के लिए बोलता हूं तो वह एनजीओ में काम करने के लिए बोलते हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया तथा कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार ने बीते 29 जुलाई को बैठक कर सफाई कर्मियों का बकाया वेतन पर चर्चा किया।

बैठक के बाद सभी सफाई कर्मियों तथा ड्राइवर का बकाया 6 महीने का तनख्वाह देने का कार्य किया गया। तनख्वाह जून 2022 तक का बढ़ी हुई दर से भुगतान किया गया है। इसमें ड्राइवर का कुल 10 लाख 97 हजार 744 रुपए का भुगतान किया गया।

सफाईकर्मियों का कुल 39 लाख 29 हजार 244 रुपए का भुगतान किया गया। ईपीएफ 2020-21 का 24 लाख 61 हजार 284 रुपए का भुगतान किया गया। नगर परिषद उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने बताया कि सभी सफाई कर्मियों और ड्राइवरों का वेतन भुगतान जून माह तक कर अपडेट कर दिया गया है।

वर्ष 2020- 21 का ईपीएफ का भी भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑफिस के कर्मचारियों (Office Workers) का भी भुगतान बहुत जल्द कर दिया जाएगा। बताया कि सफाईकर्मियों का वेतन का चेक पहले से बन चुका था। जिसका भुगतान किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *