Advertisement

चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना के हद में बेको मोड़ के पास 30 जुलाई को चलती बाइक से पीछे बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे स्थानीय रहिवासियों की मदद से रेफरल अस्पताल डुमरी भेज दिया गया।

घटना को लेकर बताया जाता है कि बाइक सवार दंपत्ति बगोदर की ओर से डुमरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेको मोड़ पुलिया के पास ठोकर में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे पीछे बैठी महिला गिर गई।

इस दौरान स्थानीय पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि इश्तियाक अंसारी व ग्रामीण रहिवासियों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी भेज दिया गया। घायल महिला डुमरी थाना के हद में मंगलूहार निवासी दौलत महतो की पत्नी भारती देवी बतायी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *