Advertisement

वज्रपात की चपेट में पिता पुत्र की मौत, एक अन्य घायल

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना के हद में महुरी ठाकुर बागी के पास 30 जुलाई को व्रजपात की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक व्यक्ति व एक बच्चा शामिल है, जबकि एक युवक घायल हो गया।

मृतकों की पहचान निमियाघाट थाना के हद में सिमर बेडा गाँव निवासी 48 वर्षीय सोनु मुर्म तथा 10 वर्षीय उसका पुत्र रवि मुर्मू के रूप में हुई। वहीं घायल युवक महुरी गॉव के कालेश्वर महतो बताया जा रहा है। स्थानीय रहिवासियों की मदद से वज्रपात के कारण झुलसे घायलों को बगोदर सीएचसी लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महुरी निवासी कालेश्वर महतो मवेशी चरा रहा था, जबकि सोनु मुर्म व उसका पुत्र चुहा पकड़ने के लिए वहां आया था। अचानक पानी पड़ने लगी, जिसके बाद दोनों पिता-पुत्र एक वृक्ष के निचे पानी से बचने चला गया।

इसी बीच तीनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये, जिससे डॉ की मौत और एक घायल हो गये। घटना की सुचना पर बगोदर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार, प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, मुखिया पति संतोष रजक अस्पताल पहुँच कर गहरा शोक संवेदना व्यक्त कर दुःख जताये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *