Advertisement

कामगार के सेवनिवृति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना कार्यालय में 30 जुलाई को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परियोजना के सेवनिवृत वरीय लिपिक आर पी विश्वकर्मा के सेवनिवृति पर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन ने सेवनिवृत कर्मी विश्वकर्मा को शुभकामना देते हुए कहा कि इन्होंने जीवन की एक पारी जिस प्रकार सफलतापूर्वक बिना किसी परेशानी के व्यतीत किया है, आदि।

विश्वास है कि इनकी दूसरी पारी अपने परिवार व् बच्चों के साथ सुखमय बीतेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी कंपनी स्तर से कार्य में कोई परेशानी हो, बिना सोंचे समझे उनके आ जाएं, ताकि वे उनकी परेशानी को समाप्त कर सके।

समारोह का संचालन व् धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान ने किया। जबकि समारोह में पीओ गुइन के अलावा कोलियरी प्रबंधक दुर्गेश कुमार सिन्हा, पीओ के वरीय निजी सहायक दिनेश कुमार पांडेय, वरीय लिपिक गोपाल मंडल, ब्रजेश कुमार सिंह, मोती लाल, यूनियन प्रतिनिधि निजाम अंसारी, सचिन कुमार, रामदास केवट, निर्मल मंडल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *