Advertisement

जब तक सरकार ख़ातियान नीति मान नही लेती, तब तक मानने वाले नही-टाइगर

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले बीते 27 जुलाई की संध्या हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता टाइगर जयराम महतो उपस्थित हुए।

बैठक में उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए टाइगर ने कहा कि झारखंडी जनमानस अपने हक और अधिकार के लिए 1932 का खतियान, खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति, उद्योग नीति लागू करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी। टाइगर ने कहा कि जब तक सरकार ख़ातियान नीति मान नही लेती, तब तक मानने वाले नही हैं।

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की अध्यक्षता कर रहे महादेव देहाती ने कहा कि झारखंड 22 साल का हो गया। झारखंड का युवा जवान हो गया। जवान के साथ हम लोग सियान हो गए। अभी लड़ाई सीधे झारखंड सरकार से है।

मौके पर जयप्रकाश पटेल, हिरामन महतो, राजेंद्र कुमार महतो, कपिलदेव चौधरी, गुलाब महतो, उमेश कुमार महतो, रूपेंद्र महतो, दामोदर महतो, बिनोद सोरेन, बालेश्वर महतो, किशोरी महतो, अजय मंडल, दिनेश कुमार, रामलाल महतो, संजय महतो, धनेश्वर महतो, सुजीत महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *