युवाओं का रुझान लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर-भोलू
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सेंट्रल कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, मकोली, सुभाषनगर, जवाहरनगर, फील्ड क्वायरी के सैकड़ों युवाओं ने झामुमो स्पोर्ट्स विंग बोकारो जिलाध्यक्ष भोलू खान, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो और मंत्री दीपक महतो पर आस्था व्यक्त करते हुए 27 जुलाई को झामुमो का दामन थाम लिया।
जानकारी के अनुसार सेंट्रल कॉलोनी स्थित सीसीएल ढोरी ऑफिसर्स क्लब में आयोजित मिलन समारोह में पंकज मंडल के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। इस अवसर पर झामुमो नेता भोलू खान और मदन महतो ने युवाओं को पट्टा एवं माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
मिलन समारोह के बाद भोलू खान ने कहा कि युवाओं का रुझान लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। परिणाम स्वरूप राजनीतिक भविष्य तलाश रहे युवा भी झामुमो की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
मदन महतो ने कहा कि झारखंड और झारखंडियों के बेहतर भविष्य के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से बेहतर पार्टी और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करना भी जरूरी है, तभी मानव समाज का उत्थान हो सकता है।
मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पंकज मंडल, शशांक कुमार, अनिरुद्ध महतो, अशोक बाउरी, टिंकू कुमार रवानी, महेंद्र बाउरी, किशन सिंह, रवि कुमार साहनी, प्रवण कुमार राजा, बैधनाथ महतो, विशाल कुमार, राजाबाबू महतो, अमन दिगार, विक्रम दिगार, भीम कुमार, अभिजीत कुमार, जीतू कुमार, डेगलाल सिंह, आशीष कुमार, मो. सोहेल अंसारी, नयन बाउरी, इंद्रदेव बाउरी, आदि।
अजय बाउरी, विजय बाउरी, प्रभु बाउरी, दौलत महतो, संजय बाउरी, करण कुमार, प्रदीप बाउरी, अश्वनी कुमार, सुजल कुमार, कुंदन कुमार, सोनू कुमार, बॉबी कुमार, करण कुमार, विवेक कुमार सिंह, राज कुमार मुख्य रूप से शामिल थे। मौके पर उपरोक्त के अलावा झामुमो फुसरो नगर उपाध्यक्ष अनिल रजवार, रिंकु खान, नगर संगठन सचिव महताब खान, नगर कोषाध्यक्ष टिक्कू महतो, अल्पसंख्यक नगर सचिव इस्तियाक अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply