Advertisement

भामसं नेताओं ने किया पीओ का स्वागत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल (CCL) कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 27 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा कोलियरी के नए परियोजना पदाधिकारी बसंत कुमार साहू का बुके देकर स्वागत किया।

पीओ (PO) के स्वागत के क्रम में भामसं नेताओं ने उन्हें कथारा कोलियरी के वस्तु स्थिति से अवगत कराया तथा श्रमिक समस्याओं का त्वरित निदान का आग्रह किया। पीओ साहू ने उपस्थित भामसं नेताओं को प्रबंधन के साथ सहयोग का आग्रह करते हुए श्रमिक समस्याओं को हल करने में अपेक्षित सहयोग की बात कही।

मौके पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल, कथारा कोलियरी शाखा सचिव राजीव कुमार पांडेय, सह सचिव भोला महतो, भामसं के उपाध्यक्ष बच्चू राम, हेमंत कुमार, अजीत एक्का, अरविंद कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *