Advertisement

मेरा बचपन प्ले स्कूल में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन

प्रियंका शर्मा बनी सावन क्वीन, दूसरे स्थान पर ज्योति सिंह और तीसरे स्थान पर सुनैना सोनी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप क्षेत्र के करगली सीनियर क्वार्टर स्थित मेरा बचपन प्ले स्कूल (Play School) सभागार में 25 जुलाई को पवित्र सावन मास के प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक सौंदर्य को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने मनमोहक नृत्य-संगीत से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्राचार्या रितु राठौर के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सबको पवित्र सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए महोत्सव में भाग ले रहे सभी बच्चों की मां की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह प्रशंसनीय है।

इस महोत्सव में प्रस्तुत पारंपरिक गीतों और नृत्य ने सबको लोक-जीवन से जोड़ने का कार्य किया है। भगवान शिव के भक्तिपूर्ण भजनों, कांवरिया गीत, कजरी और अन्य बरसाती लोकगीतों के द्वारा सभी को भावविभोर होकर झूमने पर मजबूर कर दिया। उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की खुले दिल से सराहना और भूरी भूरी प्रशंसा की। जजों के निर्णय के बाद सावन क्वीन प्रियंका शर्मा बनी।

दूसरे स्थान पर ज्योति सिंह और तीसरे स्थान पर सुनैना सोनी रही। प्राचार्या रितु राठौर ने विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका केसर कातिमा, अदिति सिंह,अंजना सिंह, दीक्षा, रेणु, सुष्मिता, डिंपी कुमारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *