Advertisement

मंदिर प्रांगण में श्रृंगार पूजा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी 25 जुलाई की संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित मंदिर प्रांगण में देवाधि देव भगवान भोलेनाथ की श्रृंगार पूजा किया गया। इस अवसर पर यहां संध्या आरती का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार कथारा चार नंबर स्थित नव निर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने विधिवत श्रृंगार पूजा एवं संध्या आरती की। श्रृंगार पूजा एवं संध्या आरती में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित होकर बाबा भोलेनाथ को याद किया तथा जयकारा लगाए।

इस अवसर पर कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष तपेश्वर चौहान, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय के अलावे सीएस प्रसाद, मथुरा यादव, विजय यादव, वेदव्यास चौबे, एम एन सिंह, बीएन तिवारी, अमन आकाश, आदि।

प्रमोद यादव, मुकेश गिरी, सुजीत मिश्रा, संतोष सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद, राजेश पांडेय, संतोष सिंह, देवाशीष आस, सुदीप मंडल, गंगा, चाणक्य, शशी कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, रंजू श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, शांति देवी, अनीता देवी आदि सौ के करीब श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *