Advertisement

बोल बम जयकारों के साथ बाबा धाम के लिए नवयुवक कांवरिया संघ रवाना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के रामनगर स्थित श्रीश्री महारानी देवी मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना व माथा टेक कर 24 जुलाई कॉ नव युवक कांवरिया संघ का जत्था सुल्तानगंज रवाना हो गया। सभी कांवरिया सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल अपने कांवर में भरकर 105 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर द्वादश ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी रिंकू निषाद ने बताया कि नव युवक कांवरिया संघ का जत्था बाबाधाम में जलाभिषेक के बाद बासुकीनाथ, तपोवन, नौलखा मंदिर में दर्शन कर वापस लौटेंगे।

उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण काल के दौरान पिछले दो वर्षों से बाबा भोलेनाथ का दर्शन व जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पाया था। इस वर्ष बाबा भोलेनाथ का दर्शन व जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

निषाद के अनुसार जात्था में अर्जुन निषाद, बलराज सहानी, कृष्णा सहानी, रामधार कुमार, रवि सहानी, संजीव कुमार, संजय गुप्ता, रोहित सहानी, विजय पासवान, पप्पू गुप्ता, शंभू पासवान, नित्यानंद सहानी, रविन्द्र सहानी, अभिषेक कुमार, सुर्यकांत निषाद, आदि।

सुरेन्द्र सहानी, गुड्डू सहानी, अजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रभु राम, अनूप, रिधान, रित्विक, कमली देवी, उषा देवी, रीता देवी, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, सीता कुमारी, स्वाति (छोटी), मिस्टी कुमारी, ट्विंकल कुमारी के अलावा दर्जनों कावंरिया शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *