Advertisement

बोल बम के नारों के साथ दर्जनों कांवरियों का जत्था देवघर रवाना

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। पवित्र माह श्रावण में देवघर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बेरमो सीम के देवी मंदिर से 24 जुलाई को वार्ड पार्षद राजू सिंह और भाजपा (BJP) नेता नितेश सिंह ने दर्जनो कांवरियों के जत्था को रवाना किया। जिसमें युवा श्रद्धालु भगवा भेष भूषा में बोल बम के नारे लगाते हुए प्रस्थान किया।

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज स्थित गंगा से जल उठाएंगे। सोनू सिंह और शशि सिंह ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करते हैं। मौके पर कांवरिया दल में गोलू सिंह, पवन सिंह, अंकु सिंह, विनोद यादव, सोनू सिंह, राजू सिंह, गौरव सिंह, लक्की सिंह, छोटू महतो, मिट्ठू सहित दर्जनों बाबा भोलेनाथ के भक्तगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *