Advertisement

कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। उत्साह के साथ दर्जनों कांवरियों का जत्था गोमियां से देवघर के लिए रवाना हो गया। उपस्थित जिप सदस्य ने कांवरियों के जत्थे को शुभकामनायें दी।

बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां पंचायत के पडरिया, हजारी पंचायत एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत से 24 जुलाई को दर्जनों की संख्या में कांवरियों का अलग-अलग जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार हजारी पंचायत से कांवरियों के जत्था को जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने रवाना करते हुए शुभकामनाएं दी।

काली मंदिर से रवाना हुए कांवरियों के जत्था ने बताया कि सुल्तानगंज से जल उठाकर कुछ दूर चलने के बाद रास्ते मे रूक कर डाक बम एवं पैदल चलने वाले कांवरियों के बीच सेव, केला, नाशपाती, सूखे छुहारे, किशमिश एवं शरबत का वितरण करेंगे एवं 4 दिनों तक यह सेवा कार्य करेंगे। उसके बाद स्वयं देवघर में बाबा का दर्शन कर फिर वापस गोमियां लौट आएंगे।

कांवरियों के जत्था में मुख्य रूप से अजित नायक, युगल नायक, सुनील पंसारी, बबली नायक, मंटू यादव, राहुल यादव, बंटी यादव, गणेश यादव, राजेश यादव, पिंटू यादव, लालू यादव, महेंद्र यादव सहित दर्जनों भक्तगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *