Advertisement

आदिवासी बहुल गांव चरकपनिया पहुंचे जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में नावाडीह प्रखंड के चरकपनिया गांव 23 जुलाई को पहुंचे सीसीएल बीएंडके क्षेत्र (CCL B&K Area) के जीएम एम कोटेश्वर राव। यहां उन्होंने ग्रामीण रहिवासियों के दुःख दर्द को नजदीक से देखा।

बोकारो एवं करगली क्षेत्र से सटे चरकपनिया गाँव के आदिवासी समाज द्वारा बीएंडके महाप्रबंधक एम के राव को द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद हेतु चुनाव पर आयोजित उत्सव मे आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर वहाँ मौजूद सभी के बीच मिठाई का आदान-प्रदान किया गया।

महाप्रबंधक (Genral Manager) द्वारा सभी को बधाई के साथ-साथ नवनिर्वाचित देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मुर्मू के विषय में विस्तृत जानकारी साझा कर अवगत कराया गया। यहां उन्होंने कहा कि सीसीएल आदिवासी समाज के कल्याण हेतू विशेष रूप से कार्य करेंगी।

उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समस्त आदिवासी समाज को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जीवन से प्रेरित होकर जीवन मे विकास की ओर अग्रसर करने की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक के साथ कारो के परियोजना पदाधिकारी के डी प्रसाद, सीएसआर अधिकारी निखिल अखौरी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *