Advertisement

मंडल के शिवभंडारा में जुटे श्रद्धालु

मुंबई। आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि के दूसरे दिन कुर्ला पूर्व के महादेव मित्र मंडल, व्यापारी संघ द्वारा बड़े पैमाने पर महाप्रसाद भोज का आयोजन नेहरूनगर के शिवश्रृष्टी स्थित शिव मंदिर में किया गया। यहां के महाप्रसाद में करीब 2000 लोगों ने शुद्ध शाकाहारी स्वादिष्ट भोजना का आनंद लिया। मंडल के अध्यक्ष गजाराम कुमावत ने बताया की स्थानीय व्यापारी व लोगों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस मंडल के उपाध्यक्ष नारायण सोलंकी द्वारा विशेष रूप से ठक्कर बाप्पा कॉलोनी कुर्ला और चेंबूर में रह रहे राजस्थान व समाज के लोगों को सपरिवार निमंत्रण दिया गया था। मंडल द्वारा आयोजित महाप्रसाद कार्यक्रम को सफल बनाने में बद्धाराम गहलोत, नारायण गहलोत, हीराराम चांदूरा, सतरा राम कुमावत, जोगा सिंह राज पुरोहित और मोहन रामीणा गणमान्यों ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *