Advertisement

अंडमान सागर में दो देशों का संयुक्त अभ्यास

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के बीच 23 जुलाई को अंडमान सागर में साझा अभ्यास (एमपीएक्स) किया गया। आईएनएस सुकन्या, एक अपतटीय गश्ती पोत और जेएस समीदारे, एक मुरासेम श्रेणी के विध्वंसक, ने ऑपरेशनल इंटरैक्शन के हिस्से के रूप में सीमैनशिप गतिविधियों, विमान संचालन और सामरिक युद्धाभ्यास सहित विभिन्न अभ्यास किया।

मिली जानकारी के अनुसार भारत और जापान दोनों देश समुद्री संबंधों को मजबूत करने की दिशा में आईओआर (IOR) में नियमित अभ्यास करते रहे हैं। अभ्यास का उद्देश्य इंटरऑपरेबिलिटी (Interoperability) को बढ़ाना और सीमैनशिप और संचार प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना था। यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग (International Shipping) और व्यापार सुनिश्चित करने की दिशा में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *