Advertisement

मुंबई की अदालत में जिया खान मामले की सुनवाई

साभार/मुंबई। अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ आज यहां के एक सत्र न्यायालय में सुनवाई शुरु हो गयी। फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे सूरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज है।

सूरज के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि अदालत ने अभियोजन पक्ष से आज गवाहों की सूची सौंपने को कहा ताकि उन्हें तलब किया जा सके।इसके बाद अदालत ने 21 फरवरी तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी। जमानत पर रिहा सूरज आज अदालत में मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *