Advertisement

बाबा मंदिर प्रांगण स्थित दानपात्र मंदिर प्रशासन की देखरेख में खुला0

दानपत्र से निकला 23,54,661 व् तीन चांदी के सिक्के

एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित दानपत्रों को 22 जुलाई को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। दानपत्रों से श्रद्धालुओं द्वारा दान में दिए गये नगदी सहित तीन चांदी के सिक्के मिले।

देवघर के जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि 22 जुलाई को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 23,54,661 के अलावा 03 चांदी का (1882, 1916, 1920) सिक्का दान स्वरूप प्राप्त हुआ।

इससे पहले मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया। ज्ञात हो कि इससे पहले बीते माह 17 जून को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपत्रों को खोला गया था।

इसके पूर्व 14 जून से 22 जून तक babadham.org के माध्यम से 33001.36 रुपये एवं मंदिर में रशिद के माध्यम से 14,97,926 रुपये दान के रूप में दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *