Advertisement

कुर्ला में अखंड रामायण तथा महाभंडारा संपन्न

मुंबई। उत्तरभारतीय संघ कुर्ला शाखा की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर अखंड रामायण तथा महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक का लाभ सैकड़ों लोगों ने उठाया। जबकि बुधवार14 फरवरी को महाभंडारा का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक कुर्ला शाखा उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि पिछले कई सालों से कुर्ला पूर्व वत्सलताई नाईक नगर में संघ की ओर से महाशिवरात्रि पर भव्य कार्यक्रम व महाभंडारा भगवान भोले बाबा के आशीर्वाद से हो रहा है।इस महाभण्डारे में बड़ी संख्या में स्थानिय लोग शामिल होते हैं।बुधवार की शाम अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने यहाँ पहुंच कर भक्ति गीत का आनंद लिया।

जिसमें प्रमुख रूप से स्थानिय नगरसेवक राजेश फुलवारिया राकांपा नेता कुमुद जयकर शिवसेना नेता रामदयाल गुप्ता पत्रकार आदित्य दुबे राजकुमार द्विवेदी मुश्ताक खान तथा बड़ी संख्या में उत्तर भारती संघ के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मेहमानों का स्वागत कुर्ला शाखा उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने साल तथा सुंदरकांड देकर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन गुप्ता रवि जायसवाल तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *