Advertisement

विद्यालयों का पंचायत समिति सदस्या ने किया दौरा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में गोमियां प्रखंड (Gomiyan Block) के कथारा पंचायत समिति सदस्या निभा देवी ने 22 जुलाई को अपने पंचायत क्षेत्र के दो विद्यालयों का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने उक्त विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य एवं साफ सफाई की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कथारा पंचायत की पंचायत समिति सदस्या निभा देवी ने कथारा चार नंबर स्थित नव प्राथमिक विद्यालय तथा झोपड़पट्टी स्थित विद्यालय का दौरा कर वस्तु स्थिति का निरिक्षण किया। इस क्रम में पंसस विद्यालयों के रसोई घर का निरिक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच टॉफी एवं अन्य जरूरी खाद्य सामग्री का वितरण किया। मौके पर उन्होंने विद्यालयों के प्रभारी प्राध्यापको एवं उपस्थित शिक्षकों से बच्चों के शिक्षण संबंधी जानकारी ली।

दौरे के क्रम में पंसस निभा देवी के अलावा समाजसेवी डॉ सर्जन चौधरी सहित अन्नू कुमारी, रंजीत चौहान, आकाश चौहान, अनिल सिंह, मनोज कुमार अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *