Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को किया सम्मानित

रामकिंकर पांडे को कर्तव्यनिष्ठा का मिला इनाम, बनाये गए भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 21 जुलाई को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में उर्वशी होटल फुसरो में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राम किंकर पांडेय को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा (BJP) बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने राम किंकर पांडेय को फुसरो मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। आगामी चुनावों में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए तेजी से संगठन का काम बढ़ाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा मिष्ठान भी वितरित किया गया।

बताते चलें कि फुसरो मंडल का अध्यक्ष रामकिंकर पांडे को बनाए जाने पर कई लोगों ने विरोध जताया और जिलाध्यक्ष से पांडेय को हटाने तक की मांग करने लगे। नए अध्यक्ष को सबको साथ लेकर चलना एक चुनौती भरा कार्य है। यहां के कार्यकर्ता कई खेमों में बटे हुए हैं। वरीय नेता सुरेश दूबे पार्टी को एकजुट करने में जुट गए हैं।

बताते चलें कि नए अध्यक्ष 2019 के बेरमो विधानसभा चुनाव में झाविमो से चुनाव लड़ चुके है। नये मंडल अध्यक्ष को सम्मानित करने वालों में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश सिंह, मंत्री टुनटुन तिवारी, उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, दिनेश यादव, अशोक सिंह आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *