Advertisement

मौसम की बेरुखी से परेशान ग्रामीण भगवान इंद्र को मनाने में जुटे

धीरज शर्मा/विष्णुगढ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में अलपीटो पंचायत के हेठली बोदरा गांव में बारिश नहीं होने से परेशान ग्रामीण रहिवासी भगवान इन्द्र को मनाने में जुट गये हैं। इसे लेकर ग्रामीणों के द्वारा 20 जुलाई को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर बोदरा गांव स्थित देवी मंडप में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों द्वारा हरे राम, हरे कृष्ण का जाप करते हुए परिक्रमा की गयी। इसके पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जो देवी मंडप से चलकर कलश यात्री सिंघेश्वर धाम पहुंचे। तत्पश्चात उत्तर वाहिनी जमुनिया नदी से कलश में जल भरकर पुनः देवी मंदिर पहुंचे।

यहां विधिवत मन्त्रोंच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। उसके बाद अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। मौके पर उपस्थित पंडित दिनेश्वर पाठक, मनोज पाठक, जयकुमार पाठक आदि के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उक्त पंचायत के पंचायत समिति सदस्य घनश्याम पाठक, महेंद्र यादव, गुली सिंह, कौलेश्वर राम, घनश्याम यादव, बिंदो यादव, जागेश्वर यादव, बद्री यादव, भोला यादव, दशरथ यादव, चंद्रिका यादव, युगल पंडित, महावीर यादव, मेघलाल सिंह, आदि।

दुली यादव, भुवनेश्वर यादव, जिवाधन यादव, मोहन यादव, चिंता देवी, उषा देवी, प्रदीप यादव, शंकर यादव, मीना देवी, ललिता देवी, खुशबू देवी, देवन्ति देवी, खगिया देवी, ममता देवी, सोहनी देवी, सविता देवी, बबिता देवी, बेबी देवी, पोदिना देवी आदि इस पूरे अनुष्ठान में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *