Advertisement

मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान में 200 लोगों ने ली कोरोना की बुस्टर डोज

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो के अग्रसेन भवन में अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो द्वारा 20 जुलाई को कोरोना की बुस्टर वैक्सीन शिविर लगाया गया। जिसमें 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगो को जिनका पहले दोनों डोज लगे हुए 9 महीने पूरे हो गए हो वैक्सीन लगाया गया।

उक्त शिविर में लगभग 200 लोगो को वैक्सीन लगाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रामावतार कारिवाल, मंत्री सुरेश बंसल, कोषाध्यक्ष नेमीचंद गोयल, बोकारो जिला वरीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, अग्रसेन भवन ट्रस्ट के सचिव अशोक राठी, कोषाध्यक्ष प्रेमराज गोयल, आदि।

मारवाड़ी युवा मंच के संरक्षक दिलीप गोयल, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव रोहित मित्तल, कोषाध्यक्ष सोनू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भवानी शंकर अग्रवाल, सुमित बंसल, दिलीप खेतान, मीनू खेतान, राजेन्द्र अग्रवाल सहित राजेश राठी, शुशील अग्रवाल, भवानी अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं मारवाड़ी महिला समिति के दर्जनों सदस्य सम्मिलित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *