Advertisement

राम किंकर पांडेय को नगर मंडल अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी को नुकसान-जितेंद्र सिंह

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा राम किंकर पांडेय को फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में 19 जुलाई को कहा कि कार्यकर्ताओ से दूरी बनाकर रखने वाले को पार्टी नगर अध्यक्ष मनोनीत किया जाना सरासर गलत निर्णय है।

पूर्व नगर उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि पार्टी इसपर पुनर्विचार करें। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व को पत्राचार कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार धारा की पार्टी है। कार्यकर्ताओ से दूरी बनाने वाले कभी भी पार्टी हितैषी नही हो सकता।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *