Advertisement

सीने पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक सभा

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्व गायक व गज़ल गायक भुपिंदर सिंह के निधन पर 19 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के स्थानिय कलाकारों ने शोकसभा का आयोजन किया। संगीत जगत को अपूरणीय क्षति बताते हुए भूपिंदर सिंह के गुवा आगमन की बातों की पुनरावृति कर उन्हे याद किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय गायक संतोष कुमार ने बताया कि लगभग 45 साल की उम्र में वर्ष 1985 को स्वर्गीय भूपिंदर सिंह का आगमन गुवा स्थित फुटबॉल ग्राउंड में सेफ्टी वीक पब्लिसिटी प्रोपेगैंडा के फाइनल कार्यक्रम के दौरान हुआ था।

जहां उन्होंने “किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है” गीत गा कर हजारों चाहनेवालों की तालियां बटोरी थी। उस समय राउरकेला, झिंकपानी, चक्रधरपुर एवं गुवा के आस पास के क्षेत्रो से बड़ी संख्या में रहिवासी उनको सुनने के लिए आए हुए थे।

शोक सभा के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर कलाकारों एवं ग्रामीण युवकों ने दिवंगत भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर हरजीवन कच्छप, संतोष बेहरा, मनमोहन चौबे, भानूचंद्र दास, अरुण वर्मा, राजेश साहू, गुड्डू, गणेश नाग, पियूष, नेहाल दास, सुशांत पात्रो, धनेश तांती, चंदन साहू, सुजल नायक आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *