आंटा, चावल, दाल, दही समेत अन्य खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगाना शर्मनाक-सुरेन्द्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। दलित- गरीब- महिला- मजदूर को खेग्रामस का सदस्य बनाकर संगठन विस्तार में जूटी है भाकपा माले।
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के दलित बस्ती चकमोतीपुर को केंद्र कर 19 जुलाई को खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दलित मजदूर ने खेग्रामस का सदस्यता ग्रहण किया।
अभियान का नेतृत्व किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, ललन दास, माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह कर रहे थे। मौके पर उपस्थित दर्जनों महिला-मजदूरों से महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी पर विचार विमर्श किया गया। तमाम रहिवासी बढ़ती महंगाई से परेशानी को लेकर आक्रोशित दिखे।

तत्पश्चात उपस्थित रहिवासियों को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में पंचायत से संबंधित योजना मसलन आवास, मनरेगा, पशु शेड, सोख्ता आदि की व्यवस्था नहीं है।
माले नेता ने इन योजनाओं को नगर परिषद क्षेत्र में भी लागू करने की मांग सरकार से की है। सिंह ने सरकार द्वारा आंटा, चावल, दाल, दही समेत अन्य खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगाने को शर्मनाक बताया।
![]()












Leave a Reply