प्रहरी संवाददाता/मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी ने लगातार दूसरे वर्ष शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने के लिए राजभवन में महाराष्ट्र स्पोर्ट्स शूटिंग टीम (Maharashtra Sports Shooting Teem) के एनसीसी निदेशालय को सम्मानित किया।
राज्य के विभिन्न एनसीसी समूहों के 17 कैडेटों की महाराष्ट्र डीटीई टीम ने राष्ट्रीय स्तर (National Leavel) की अंतर-निदेशालय खेल शूटिंग प्रतियोगिता में निकटतम टीम पर सहज अंतर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
टीम ने प्रतियोगिता में आठ अलग-अलग मैचों में भाग लिया, जिसमें 17 में से 10 कैडेटों ने व्यक्तिगत पदक जीते, जिसमें 4 एक्स गोल्ड, 5 एक्स सिल्वर और 01 एक्स कांस्य पदक शामिल थे।
![]()












Leave a Reply