Advertisement

बोल बम के नारों से गूंज उठा तीनों शिवालयों का वातावरण

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। श्रावण महिने की पहली सोमवारी के अवसर पर 18 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के तीनों शिवालय बोल बम तथा हर हर महादेव के नारो से गुंजायमान हो उठा। मौके पर शिवालयों में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना की।

जानकारी के अनुसार पहली सोमवारी के अवसर पर गुवा के कुसुम घाट स्थित शिवालय, योग नगर स्थित शिवालय तथा स्टेशन कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर बोल बम के नारों से गूंज उठा।

श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए तांता लगाकर खड़े रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन ने सुबह से ही भक्तों को लाइन लगा कर जलाभिषेक करने की अपील की।

जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइन लग गई। गुवा के तीनों शिवालयों में सबसे ज्यादा भीड़ महिला श्रद्धालुओं की थी। वहीं स्टेशन कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में भक्तों के लिए मंदिर कमेटी की ओर से खीर वितरण किया गया। मंदिरों में शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, उसके बाद धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ कम होती गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *