Advertisement

कामता में मनरेगा सोशल ऑडिट पर जन सुनवाई

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत सचिवालय में बीते 16 जुलाई को मनरेगा सोशल ऑडिट के बाद जन सुनवाई का आयोजन किया गया। सोशल ऑडिट टीम ने 17 मनरेगा योजनाओं को जन सुनवाई में रखा गया, जिस पर बहस के बाद मामले को जन सुनवाई में उपस्थित ग्रामीण और ज्युरी टीम के सदस्यों ने निष्पादित किया।

आयोजित जन सुनवाई में कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, पर्यवेक्षक प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव, उक्त पंचायत के मुखिया नरेश भगत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य फहमीदा बीवी, पंचायत सेवक मुकेश भगत, कामता ग्राम प्रधान पचु गंझु, अम्बादोहर ग्राम प्रधान प्रमोद उरांव, वार्ड सदस्य जमरूल खान, आदि।

अफसाना बीवी, उप मुखिया सुमन उरांव, वार्ड सदस्य सुषमा मिंज, सोनी देवी, फिरदौस खान, शाहिद खान, शहबान खान, गोलू खान, शैलू महली, तेज कुमार पन्ना, सरफराज खान, नागेश्वर महली, बिरवा देवी, पूनम देवी, हेलेन मिंज, चिंता देवी, द्वारिका ठाकुर, कंचन लोहरा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *