प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानों में 17 जुलाई को सरकार की योजना सोना सोबरन के तहत धोती, साड़ी, लूंगी लाभुको को 10-10 रूपये में दिया गया। विष्णुगढ़ की मुखिया पूनम कुमारी दास, उप मुखिया अनुराग बर्मन द्वारा संयुक्त रुप से धोती साड़ी का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार गाल्होवार पंचायत के डीलर शिव शंकर प्रसाद के पीडीएस दुकान तथा डीलर तुलसी प्रसाद के पीडीएस दुकान, बकसपुरा पंचायत के डीलर रत्नेश्वर महतो के पीडीएस दुकान, माडमो पंचायत के डीलर खेमनारायण महतो के पीडीएस दुकान के अलावे विष्णुगढ़ कसेरा मोहल्ला स्थित कसेरा महिला मंडल जन वितरण प्रणाली, आदि।

नावाडीह स्थित बालगोविंद राम की जन वितरण प्रणाली दुकान, बौलयागंज स्थित महादेव प्रसाद तमोली की जन वितरण प्रणाली दुकान में सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी व लूंगी का वितरण किया गया।
मौके पर उपस्थित विष्णुगढ़ पंचायत की मुखिया दास ने कहा कि यह योजना सरकार के द्वारा चलाई गई एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत गरीबों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत से संबंधित विकास व लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। मौके पर वार्ड सदस्य मधु देवी, उदय कुमार, बाल गोविंद राम, अशोक रवानी, नेमचंद राम, मुकेश चौरसिया समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष व लाभुक उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply