सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा की ओर से 16 जुलाई को पर्यावरण को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक्स्ट्रा एक्टिविटीज क्लास के रूप में क्विज, डांस, नाटक, चित्रकला, भाषण, खेलकूद व् अन्य प्रकार की प्रतियोगिता शामिल था।
इस प्रतियोगिता में स्कूल के कई बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने हुनर को दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान सबसे ज्यादा शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण से संबंधित नुक्कड़ नाटक को पसंद किया। आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के बच्चे इसी तरह अपने जीवन कार्य में आगे बढ़ते रहे और प्रतियोगिता में इसी तरह से प्रथम विजय बने रहे।
नाटक के डायरेक्टर रंजन साहू ने बताया कि नाटक स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित है। नाटक के माध्यम से समाज में संदेश दिया जा रहा है कि हमें पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। हम कई बार सोचते हैं कि हमारे एक लोगों से कागज या कपड़े की थैली प्रयोग करने से क्या फायदा होगा।
हमारे एक लोगों के यूज करने से शायद फर्क पड़े। लेकिन एक एक कर सभी लोग कागज या कपड़े की थैली यूज करने से बहुत फर्क पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अपने घर के आस-पास कूड़ेदान लगाएं और स्वच्छ रहें। ना जाने हमारी एक की लापरवाही की वजह से हम लोगों के साथ साथ कितने जीव जंतु को इसका नतीजा भुगतना पड़ता है।
इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। आने वाले पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त देश बनाना है। अत: हम सभी प्रण ले कि आज के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। जब भी कभी बाजार निकले तो हाथ में कपड़े का थैला जरूर पकड़ेंगे। इसलिए कहा गया है कि हम बदलेंगे तो समाज बदलेगा। समाज बदलेगा तो देश बदलेगा।
नाटक में कलाकार के रूप में भूमिका, विनीता, शिवरिया, निधि, सरोज, पूजा, खुशी, अमित, नैतिक, रोशन, ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं मूल रूप से अपना सहयोग दिया।
![]()












Leave a Reply