Advertisement

कार्ड धारियों का एक छटाक भी राशन काटना बर्दाश्त नहीं-रेखा देवी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी ने 16 जुलाई को अपने पंचायत के हरेंद्र कुमार की जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया। निरिक्षण के क्रम में पंसस ने वहां उपस्थित कार्ड धारियों से जानकारी ली और किसी भी तरह असुविधा कार्ड धारियों के ना हो इसके लिए डीलर को निर्देश दिए।

इस अवसर पर पंसस रेखा देवी ने डीलर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्ड धारियों को परेशान नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्ड धारी का एक छटाक भी राशन कटता है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने तमाम कार्ड धारियों से कहा कि किसी भी तरह से अगर डीलर द्वारा परेशान किया जाता है तो डायरेक्ट हमसे संपर्क करें। हम उस परेशानी को खत्म करने की कोशिश करेंगे। मौके पर कार्ड धारी मोहन निषाद, सहोद्री देवी, रानी देवी, पार्वती देवी, सनी पासवान, आशीष पासवान, आशा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *