Advertisement

प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का जिप सदस्य ने किया उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड +2 उच्च विद्यालय प्रांगण में 16 जुलाई को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। उद्घाटन विधिवत फीता काटकर जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, उप प्रमुख सरजू साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

खेले गये फुटबॉल मैच के विजेता टीम गोविंदपुर तथा उप विजेता टीम चानो को कप देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिप सदस्य सरजू पटेल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ हीं कहा कि आप प्रखंड के साथ-साथ जिला, राज्य तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी नाम रोशन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि फुटबॉल के साथ-साथ आप क्रिकेट पर भी ध्यान दें। हमारी ओर से खिलाड़ियों को हर संभव मदद किया जाता है। हम आपके साथ हैं। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा मधुसूदन प्रसाद भेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी, संतोष कुमार, खूबलाल भारती, आदि।

गोविंद कुमार गुप्ता, प्राचार्य फणीश्वर नाथ महतो, विजय कुमार, दिनेश कुमार, सुमन प्रकाश सांगा, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, मिडिया प्रभारी बिनोद कुमार महतो, दर्जनों फुटबॉल प्रेमी, स्कूल के शिक्षक गण और सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *