Advertisement

वज्रपात से एक बच्चा व् मवेशी की मौत, एक बच्चा घायल

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh Block) के हद में नरकी पंचायत स्थित झंडी गांव में बीते 15 जुलाई की दोपहर बज्रपात की चपेट में आने से रामसागर मुर्मू के आठ वर्षीय पुत्र संजय मुर्मु की मौत घटनास्थल पर हो गई। वही सचिन मुर्मु पिता सुरेश मुर्मु घायल हो गया। इसके अलावा बज्रपात की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि बीते 16 जुलाई की दोपहर दोनों बच्चे बगल के जंगल में मवेशी चराने गए थे। इसी बीच अचानक आई तेज बारिश एवं वर्जपात की चपेट में आने संजय मुर्मु की घटनास्थल पर मौत हो गई।

वहीं घायल सचिन मुर्मु का घरेलू उपचार किया गया। उसके शरीर में गोबर का लेप लगाया गया, तब जाकर उसकी स्थिति में सुधार हुआ। जबकि स्थानीय रहिवासी बाबू दास मुर्मु की मवेशी की भी मौत वर्जपात की वजह से हो गई।

वज्रपात से लगातार विष्णुगढ़ प्रखंड मे अब तक दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी है। साथ हीं भारी क्षति भी होने की बात कही जा रही है। हुई मौत से परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। साथ हीं इससे बचने के लिए रक्षा की मांग की गयी है। इधर बच्चे की मौत हो जाने से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *