Advertisement

हजारीबाग प्रेस क्लब सदस्य के लिए पत्रकार अमूल्य ने किया नामांकन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग शहर (Hazaribag City) में पिछले कुछ दिनों से लोकतंत्र के महापर्व प्रेस क्लब का चुनाव को लेकर सरगर्मी जोरो पर है।

गौरतलब हो कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता के लिए हजारीबाग प्रेस क्लब (Hazaribag Press Club) का चुनाव आगामी 23 जुलाई को होना है। इस चुनाव में विभिन्न पदों को लेकर शहर एवं प्रमंडल औऱ अंचल के कई पत्रकार अपनी दावेदारी आजमाने के लिए मैदान में कूद चुके हैं।

इसी कड़ी में विष्णुगढ़ के युवा पत्रकार अमूल्य चंद्र पांडेय ने 16 जुलाई को दोपहर तकरीबन 12:20 बजे जैन भवन में अपना कार्यकारिणी सदस्य हेतु नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके कई सहयोगी पत्रकार उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल कर पत्रकार पांडेय ने कहा कि पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहा हूं।

जिले भर के तमाम पत्रकार साथियों से आशीर्वाद की अपेक्षा रखता हूं, ताकि हम सब मिलकर एकजुटता के साथ कार्य कर सकें। मौके पर प्रकाश पांडेय, अजीत कुमार मिश्रा, श्रीप्रसाद सोनी, राजेश दुबे, राजेश्वर महतो, आशीष सिंहा, निरंजन कुमार समेत कई पत्रकारगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *