Advertisement

खोरठा म्यूजिक वीडियो झिमिर झिमिर पनिया रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। अधीर राज के निर्देशन में निर्मित खोरठा म्यूजिक वीडियो झिमिर झिमिर पनिया को बीते दिनों रिलीज किया गया।

झॉलीवुड निर्देशक अधीर राज के निर्देशन में निर्मित खोरठा म्यूजिक वीडियो झिमिर झिमिर पनिया सुरबहार यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। ऑडियो बहुत ही मधुर, कर्णप्रिय लोक गीत श्रेणी का हैं। जो खोरठा भाषियों की पसंद के अनुरूप है।

वीडियो में वर्षा ऋतु ने आकर्षक अभिनय की प्रस्तुति दी है, जो दर्शकों को अच्छा लगेगा। खूबसूरत और संभावित गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के साथ यह गाना रिलीज किया गया है, जो खोरठा भाषी दर्शकों को जरूर पसंद आयेगा। अधीर राज का निर्देशन हमेशा से ही अलग रहा है।

खास कर खोरठा गीत संगीत से इनका लगाव पुराना रहा हैं। खोरठा गीत संगीत से ही इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। आज झॉलीवुड में इनकी एक अलग पहचान हैं।

ज्ञात हो कि, वर्षा ऋतु भी कोई नया नाम नहीं हैं। इनके कई खोरठा म्यूजिक वीडियो पूर्व में भी सुपरहिट रहें हैं। कहा जा सकता है कि इस म्यूजिक वीडियो को अनुभवी लोगों के दिशा-निर्देश में बनाया गया है। कलाकारों की टीम भी अनुभवी व लोकप्रिय है।

इस गीत की गायिका आशा, अभिनेत्री वर्षा ऋतु व नागपुरी गर्ल्स ग्रुप, कोरियोग्राफर रवि लोहरा, कैमरामैन व निर्देशक अधीर राज, गीतकार एम एम महतो, म्यूजिक साधना स्टूडियो और निर्माता अभिजीत महतो हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *